दशहरा पर हुआ शस्त्र पूजन:वृंदावन में जुटे क्षत्रिय समाज के लोग,वेदपाठी विप्रों के सान्निध्य में संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजय दशमी पर्व को धर्म नगरी वृंदावन में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वृंदावन क्षत्रिय महासभा के बैनर तले सुनरख मार्ग स्थित श्रीराम फार्म हाउस में ठाकुर हरिवल्लभ सिंह की अध्यक्षता में विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौरासी कोस ब्रज क्षेत्र से पहुंचे क्षत्रिय समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। संतों का किया स्वागत कार्यक्रम का शुभारंभ संत-महात्माओं के स्वागत-सत्कार के साथ हुआ। क्षत्रिय समाज के लोगों ने संत फूलडोल बिहारी दास महाराज, संत गोविंदानंद तीर्थ महाराज,बाबा बलराम दास, महंत लाडली शरण देवाचार्य महाराज सहित सभी संतों का माल्यार्पण कर एवं पटुका पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत वेदपाठी विप्रों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पारंपरिक शस्त्रों का विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। सत्य,धर्म और न्याय के रास्ते पर चलने का लिया संकल्प इस अवसर पर विजय दशमी पर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को रेखांकित करते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों के निर्वहन के साथ समाज की गौरवशाली क्षत्रिय परंपरा का स्मरण किया गया। आयोजन में उपस्थित लोगों ने पर्व की शुभकामनाएं साझा कीं और सत्य, धर्म तथा न्याय के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। विजयदशमी का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और पारंपरिक संस्कृति के संरक्षण का प्रतीक बना। यह रहे मौजूद इस दौरान ठाकुर जितेंद्र सिंह राणा, ठाकुर धर्मेंद्र पाल,ठाकुर उदय सिंह,ठाकुर बीरेंद्र सिसोदिया, ठाकुर लेखा सिसोदिया, ठाकुर ज्ञानी, शैलेंद्र चौहान, विजय सिंह दूध वाले, ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार,ठाकुर श्याम सिंह आदि के अलावा सैकड़ों क्षत्रिय मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)