रामपुर में गंधक-पोटाश फटने से युवक झुलसा:सोमवार रात हथौड़ी पटकने के दौरान हादसा, मेरठ रेफर
रामपुर में थाना भोट क्षेत्र के मोहनपुर गांव में सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे गंधक-पोटाश से भरी हथौड़ी जमीन पर पटकने के दौरान 18 वर्षीय मोहित गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में उनका चेहरा, हाथ और आंखें प्रभावित हुईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजन उन्हें अपनी मर्जी से निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मोहित को बेड नंबर एक पर भर्ती किया गया था। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. सुभान ने बताया कि गंधक-पोटाश के कारण मोहित की आंखें प्रभावित हुई हैं। उनके चेहरे पर भी जलने के निशान हैं। इसके अलावा हाथ और हाथ के जोड़ पर भी चोट आई है। हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेरठ रेफर किया गया था। मोहित के भाई ने बताया कि घर पर मोहित गंधक-पोटाश से भरी हथौड़ी को जमीन पर पटककर फायर करना चाह रहे थे। इसी दौरान फायर होने के बजाय हथौड़ी में भरा गंधक-पोटाश वापस उनकी तरफ आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। ईएमओ डॉ. सुभान ने बताया कि घटना की जानकारी थाना भोट पुलिस को दे दी गई है। मोहित के चचेरे भाई ने बताया कि दीपावली के मौके पर लोग पटाखा फोड़ रहे हैं ऐसी स्थिति में अपने घर में रखी हथौड़ी में गंधक पोटाश भरकर जमीन पर पटक रहे थे जो हथौड़ी में गंधक पोटाश आदि भारी थी वह बैक हो गई और सर गंधक पोटाश उनके हाथ और मुंह पर आ गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए, जिला अस्पताल की ई एम ओ सुभान ने बताया कि दीपावली का त्यौहार करीब है लोग अभी से पटाखा और हथौड़ी चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं , लोगों को अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर होने की जरूरत है , पटाखा फोड़े हथौड़ी पटकें पर एहतियात की जरूरत है पटाखा हथौड़ी आदि सुरक्षित होकर ही फोड़े और सुरक्षित रहें ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)