डूंगरपुर प्रकरण-आजम के बचाव पक्ष के गवाह से जिरह पूरी:8 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई, बचाव पक्ष पेश करेगा दूसरा गवाह

Oct 01, 2026 - 18:48
0
डूंगरपुर प्रकरण-आजम के बचाव पक्ष के गवाह से जिरह पूरी:8 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई, बचाव पक्ष पेश करेगा दूसरा गवाह
रामपुर में डूंगरपुर प्रकरण में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (सेशन ट्रायल) में सुनवाई हुई। आजम खां के बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता नासिर सुल्तान ने अनवर खां को गवाही के लिए पेश किया। गवाह की मुख्य परीक्षा पहले ही पूरी हो चुकी थी। गुरुवार को अभियोजन पक्ष की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सीमा राणा ने गवाह से जिरह की। गवाह से जिरह पूरी, 8 अक्टूबर को अगली सुनवाई अभियोजन पक्ष की जिरह पूरी होने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 8 अक्टूबर की तारीख तय की है। इस दिन आजम खां के बचाव में दूसरा गवाह पेश किया जाएगा। 2016 में डूंगरपुर में बने थे आसरा आवास डूंगरपुर प्रकरण वर्ष 2016 का है। उस समय प्रदेश में सपा की सरकार थी और आजम खां कैबिनेट मंत्री थे। पुलिस लाइन के पास डूंगरपुर में गरीबों के लिए आसरा आवास बनाए गए थे। यहां पहले से कुछ लोगों के मकान बने हुए थे। आरोप है कि इन मकानों को सरकारी जमीन पर बना बताकर खाली कराया गया और बाद में उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। 2019 में 11 लोगों ने दर्ज कराए थे मुकदमे वर्ष 2019 में गंज कोतवाली में 11 लोगों ने मुकदमे दर्ज कराए थे। आरोप लगाया गया था कि सपा सरकार के दौरान आजम खां के इशारे पर पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं ने आसरा आवास बनाने के लिए उनके घर जबरन खाली कराए। यह भी आरोप लगाया गया कि घरों से सामान निकाल लिया गया और मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया गया। छह मामलों में फैसला, पांच की सुनवाई जारी इन मुकदमों में शुरुआत में आजम खां नामजद नहीं थे। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी और उनके बयानों के आधार पर पुलिस ने उन्हें भी आरोपित बनाया। डूंगरपुर से जुड़े 11 मुकदमों में छह मामलों में फैसला हो चुका है, जबकि पांच मामले अभी विचाराधीन हैं। इन पांचों मामलों की एक साथ सुनवाई की जा रही है। आजम खां समेत कई लोग आरोपी मामले में आजम खां के अलावा पूर्व सीओ आले हसन खां, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमेंद्र चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां और बरकत अली ठेकेदार समेत अन्य लोग आरोपी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User