ममता चौधरी बोलीं-अजय राय ने गालियां दीं, कहा-औकात में रहो:दिल्ली बुलाया गया; सपा ने कहा- जूते नहीं चलाने चाहिए थे
यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय में जूते चलने के मामले में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घिरते नजर आ रहे हैं। यूपी मध्य जोन से महिला विंग की अध्यक्ष ममता चौधरी ने कहा- अजय राय ने मुझे गालियां दीं। कहा कि औकात में रहो। इसके बावजूद मैं शांत रही। इस बीच, सूत्रों के हवाले से बताया गया कि पार्टी आलाकमान में ममता चौधरी को दिल्ली बुला लिया है। इधर, सपा सांसद एसपी सिंह पटेल ने कांग्रेस नेताओं की हाथापाई पर कहा- जिसने भी जूता उठाया है, उस पर कार्रवाई करनी चाहिए। इससे पार्टी की छवि खराब होती है। ये बहुत ही निंदनीय है। ऐसा नहीं करना चाहिए। अपनी बात मंच पर रखनी चाहिए, न कि इस तरह से मंच पर लड़ने लगेंगे। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी कांग्रेस कार्यालय में हंगामे पर प्रतिक्रिया दी। कहा कि यह उनका आंतरिक मामला है, इसलिए इस पर कुछ कहना ठीक नहीं होगा। हालांकि, हम जानते हैं कि कांग्रेस केवल एक परिवार की पार्टी है। वह कब किसे मक्खी की तरह निकालकर बाहर कर दे, इस बात का कोई भरोसा नहीं है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)