दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का एडीजी ने किया निरीक्षण:चित्रकूट में तालाबों के आसपास बैरिकेडिंग कराने के दिए निर्देश
चित्रकूट में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से कराने के लिए सोमवार दोपहर करीब 3 बजे प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण ने चार विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बुईया बाई तालाब, सीतापुर, बनकट तालाब और दुर्गा तालाब पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह भी मौजूद रहे। तालाबों के आसपास बैरिकेडिंग कराने के निर्देश एडीजी ने विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने, तालाबों के आसपास बैरिकेडिंग लगाने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से प्रतिमा विसर्जन करें। किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी जाए। गहरे पानी में जाने से रोकने पर जोर एडीजी ने पुलिसकर्मियों से श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोकने और सुरक्षित विसर्जन के लिए जागरूक करने को कहा। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और खतरे की स्थिति में समय रहते आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद एडीजी ने अधिकारियों को विसर्जन व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पीयूष कांत राय, क्षेत्राधिकारी नगर सत्येंद्र सिंह, यातायात प्रभारी हरिराम यादव और कर्वी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अभयराज सिंह मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)