दुर्गा पूजा बारवारी में संधि पूजा पर गूंजे जयकारे:बाई का बाग में विशेष मुहूर्त पर विधि-विधान वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा
प्रयागराज में बाई का बाग दुर्गा पूजा बारवारी में विशेष मुहूर्त पर संधि पूजा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। पूजा में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ लोग शामिल हुए। अनुष्ठान के दौरान पूरा पूजा परिसर मां दुर्गा की भक्ति, शक्ति और आराधना से ओतप्रोत हो उठा। शुभ मुहूर्त में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संधि पूजा अष्टमी और नवमी तिथि के संधिकाल में की जाती है। इसे मां दुर्गा की शक्ति, पराक्रम और महिषासुर पर विजय के प्रतीक के रूप में विशेष महत्व प्राप्त है।
गूंजे माता के जयकारे
इस दौरान मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और मां के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक रीति रिवाजों के साथ आयोजित इस पूजा में श्रद्धालुओं की आस्था को नई ऊर्जा प्रदान की। भक्तों ने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी तथा समाज में सुख, शांति, सद्भाव, असम समृद्धि का संचार हो। संधि पूजा के अवसर पर अध्यक्ष जयंत श्रीधर जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष टी पी मिश्रा, राजू द्विवेदी, टींकु कोहली, लालू मित्तल, प्रवीण जैन, शैलेंद्र द्विवेदी, जॉय मुखर्जी, जयदीप गांगुली, सोना चटर्जी, आभा द्विवेदी, रीता गांगुली, सूक्ती बनर्जी, अमिता मुखर्जी, जयश्री घोष, स्नीगंधा बनर्जी, झुम्पा चौधरी, सीमा द्विवेदी, झूमर जैन, झूमा गांगुली, आदिति राय चौधरी, कविता मुखर्जी, सुब्रतो घोष, अंकित सिंह राजन यादव, जय अग्रवाल, सचिन रावत, चिक्की जैन, बूरो बनर्जी आदि लोग उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)