सारंग हेलीकॉप्टर और राफेल ने भरी नमो घाट पर उड़ान:एयर फोर्स के 'विंग्स ओवर गंगा' के लिए तैयारी शुरू, आसमान में उड़ान के दौरान दिखी चील
वाराणसी में 22 अक्टूबर से नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक एयर शो होना है। ऐसे में एयर फोर्स की सरन हेलीकॉप्टर टुकड़ी, सूर्य किरण विमान और राफेल और तेजस के साथ ही साथ हेलिकॉप्टर्स और चिनूक जैसे मालवाहक अपनी प्रेक्टिस कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को नमो घाट के सामने 'सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम' ने अभ्यास किया और नमो घाट के आस पास की स्थिति को आंका और सामंजस्य की प्रैक्टिस की। वहीं राफेल विमान ने भी उड़ान भरी। इस दौरान आसमान में कुछ ऊंचाई पर चील भी दिखाई दी। जबकि स्थनीय प्रशासन और नगर निगम ने इसे लेकर फूल प्रूफ तैयारी की है। उसके बावजूद आसमान में चील का झुण्ड दिखाई दिया। सारंग हेलिकॉप्टर्स ने की कलाबाजी वाराणसी में 22 तारीख से होने वाले एयर शो को देखते हुए 'सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम' भी वाराणसी पहुंच चुकी है। ये हेलीकॉप्टर हवा में कलाबाजी के साथ ही साथ सेना के सामंजस्य और एकता को दर्शायेंगे। इसी क्रम में सोमवार की सुबह 11 बजे सेना के सारंग हेलीकॉप्टर वाराणसी के आसमान में दिखाई दिए और उन्होंने कलाबाजी दिखाई। बता दें की सारंग दस्ते की स्थापना साल 2003 में हुई थी। 2003 में बनी थी सारंग टीम
सारंग टीम की शुरुआत 2003 में हुई थी। तब से यह देश और विदेश के कई बड़े एयर शो में भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। टीम का नाम संस्कृत के शब्द ‘सारंग’ से लिया गया है, जिसका अर्थ मोर होता है। रंगीन हेलीकॉप्टरों और खास हवाई फॉर्मेशन के कारण टीम ने अपनी अलग पहचान बनाई है। टीमवर्क और अनुशासन का दिखेगा तालमेल
सारंग का प्रदर्शन सिर्फ हवाई करतब तक सीमित नहीं है। इसमें पायलटों का आपसी तालमेल, लगातार अभ्यास, सटीक समय और मुश्किल परिस्थितियों में फैसले लेने की क्षमता भी दिखाई देती है। स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों के जरिए होने वाला यह प्रदर्शन भारतीय विमान निर्माण क्षमता और वायु सेना के कौशल को सामने लाएगा। राफेल विमान ने भी भरी आसमान में उड़ान
इस दौरान राफेल विमान ने भी आसमान में उड़ान भरी और कई कलाबजी किया और कभी तेज तो कभी धीरे आसमान में उड़ान दिखाई। फ्रांसीसी ट्विन-इंजन राफेल जेट (Rafale Jets in Hindi) एक बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान है। जिसमें कैनार्ड डेल्टा विंग है। जिसे डसॉल्ट एविएशन द्वारा बनाया गया था। यह एक विशिष्ट विमान है। जिसमें हथियारों का एक विविध शस्त्रागार है। एक परमाणु निवारक के अलावा, इसे हवाई श्रेष्ठता, अवरोधन, हवाई निगरानी, जमीनी समर्थन, गहराई से हमला और जहाज-रोधी हमले के मिशनों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)