दुर्गा पूजा में डांडिया की धुन पर झूमीं महिलाएं:लखनऊ में रंग-बिरंगे परिधानों में महिलाओं ने किया गरबा, गुजराती गीत गूंजे
लखनऊ के जानकीपुरम स्थित सहारा स्टेट शहर दुर्गा पूजा में संगीत की धुन शुरू होते ही कदम थिरकने लगे। हाथों में डांडिया स्टिक लिए महिलाएं गोल घेरे में आईं और ताल से ताल मिलाकर गरबा किया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान, गुजराती गीतों की धुन और डांडिया की खनक से सहारा स्टेट्स में आयोजित गरबा नाइट की शाम उत्सव के रंग में रंग गई। महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ डांडिया की लय मिलाते हुए जमकर नृत्य किया। किसी ने पारंपरिक गरबा स्टेप्स से रंग जमाया तो कोई डांडिया की ताल पर झूमती नजर आई। संगीत के साथ माहौल में उत्साह बढ़ता गया और महिलाएं गरबा-डांडिया का आनंद लिया। पारंपरिक परिधानों में दिखा उत्सव का रंग गरबा नाइट में महिलाओं ने पारंपरिक और रंगीन परिधान पहने। डांडिया स्टिक के साथ घूमते हुए महिलाओं ने गरबा की अलग-अलग लय पर नृत्य किया। आयोजन के दौरान गुजराती गीतों की धुन और डांडिया की खनक से पूरा परिसर गूंजता रहा। इस मौके पर सहारा स्टेट्स महिला मंडल की मीडिया प्रभारी ऐश्वर्या जायसवाल के साथ ममता भटनागर, अनीता दुबे, माधवी कडसे, पूजा श्रीवास्तव, अंजू मीरचंदानी, विनिता श्रीवास्तव, संगीता राय और मौमिता समेत कई महिलाएं शामिल हुईं। सभी ने साथ मिलकर गरबा और डांडिया का आनंद लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)