रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की पदयात्रा निकली:मैनपुरी में भक्तों ने जगह-जगह आरती उतारी और पुष्प वर्षा की

Oct 16, 2026 - 20:00
0
रामलीला में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता की पदयात्रा निकली:मैनपुरी में भक्तों ने जगह-जगह आरती उतारी और पुष्प वर्षा की
मैनपुरी में चल रही श्रीरामलीला के दौरान शुक्रवार शाम भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता माता की पदयात्रा निकाली गई। यह यात्रा मोहल्ला गाड़ीवान स्थित प्राचीन भीमसेन जी महाराज मंदिर से शुरू हुई। आचार्य पंडित शील नामाचार्य और पुजारी साहिब लाल तिवारी ने भगवान के स्वरूपों का पूजन कराया। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेश चंद्र अग्निहोत्री समेत अन्य पदाधिकारियों ने आरती उतारी। पदयात्रा भीमसेन मंदिर से शुरू होकर मुकुट बिहारी मार्ग, करहल रोड, बड़ा चौराहा, सदर बाजार, सिटी पोस्ट ऑफिस, लेनगंज, घंटाघर चौक और रायजादा रोड होते हुए मोहल्ला कटरा पहुंची। भक्तों ने जगह-जगह आरती उतारी और फूल बरसाए। पदयात्रा के बाद रामलीला मंच पर केवट संवाद, दशरथ मरण और चित्रकूट में भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान राजेंद्र राठौर, आदित्य जैन, विनोद गुप्ता समेत कई भक्त और कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User