दुर्गा विसर्जन-दशहरा पर कानपुर देहात में ट्रैफिक डायवर्जन:19 और 20 अक्टूबर को जिले में, अकबरपुर में 21 तक भारी वाहनों पर रोक
कानपुर देहात में दुर्गा नवमी,मूर्ति विसर्जन और दशहरा पर्व को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है।19 और 20 अक्टूबर को जिले में,जबकि अकबरपुर क्षेत्र में 21 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा।इस दौरान कई मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा और वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों से गुजरना होगा। यातायात पुलिस के मुताबिक,कानपुर नगर के विषधन रोड और बिल्हौर की तरफ से जालौन और झांसी जाने वाले भारी वाहन रसूलाबाद और तिश्ती रोड की ओर जाने के बजाय लालू नहर पुल,औनहा,केशरी निवादा, मैथा और सचेंडी होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। औरैया से उसरी-बिलहा तिराहा और बेला रोड की ओर आने वाले कानपुर नगर जाने के भारी वाहन विषधन रोड और लालू नहर के रास्ते निकल सकेंगे।वहीं,औरैया की तरफ से जिले में आने वाले भारी वाहन लहरापुर-रामपुर बॉर्डर से झींझक और सिकंदरा होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। शिवली से रसूलाबाद की तरफ आने वाले भारी वाहनों को कहिंजरी तिराहे से रूरा,डेरापुर और मुंगीसापुर होकर जाना होगा।मिंडाकुआं तिराहे से रसूलाबाद की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा पुखरायां कस्बे में भारी वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगाई गई है।राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के पटेल चौक, किसान सेवा आश्रम और पुखरायां मंडी मोड़ की तरफ से कस्बे में भारी वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। रूरा से अकबरपुर और माती आने वाले वाहनों को नरिहा मोड़ से ग्राम जगजीवनपुर होकर निकलना होगा। वहीं, कानपुर नगर से रूरा जाने वाले भारी वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-19 से मुंगीसापुर और डेरापुर होते हुए जा सकेंगे। माती से रूरा जाने वाले भारी वाहनों को अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे से राष्ट्रीय राजमार्ग-19 होते हुए मुंगीसापुर और डेरापुर का रास्ता अपनाना होगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन का पालन करें और यात्रा पर निकलने से पहले अपने मार्ग की जानकारी कर लें।किसी भी असुविधा की स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9454417452 और 8707083336 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही,सड़क पर एंबुलेंस को देखते ही प्राथमिकता के आधार पर रास्ता देने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)