मां दुर्गा की चलती मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र:चंदौली में मां सती सेवा समिति के पंडाल लगी देखने वालों की भीड़

Oct 19, 2026 - 09:50
0
मां दुर्गा की चलती मूर्ति बनी आकर्षण का केंद्र:चंदौली में मां सती सेवा समिति के पंडाल लगी देखने वालों की भीड़
चंदौली जिला मुख्यालय में मां सती सेवा समिति ने एक पूजा पंडाल बनाया है। यहां इलेक्ट्रॉनिक स्वचालित दुर्गा प्रतिमा लोगों के आकर्षण का केंद्र है। इसे देखने दूर-दूर से श्रद्धालु आ रहे हैं। समिति हर साल नवरात्र में स्वचालित प्रतिमा लगाती है। इस बार भी पंडाल को सुंदर बनाने सदस्यों ने मेहनत की। निर्माण और सजावट कमेटी सदस्य खुद संभालते हैं। पंडाल बिजली की झालरों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा है। शाम होते ही यह रोशनी से जगमगा उठता है। इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमा देखने महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आयोजन में समिति के अध्यक्ष प्रेम जायसवाल, उपाध्यक्ष शंभू सिंह, महामंत्री महेश जी, कोषाध्यक्ष बृजमोहन वर्मा, पूजा मंत्री प्रेम ओझा, अरविंद और व्यवस्थापक सर्वेश त्रिवेदी का योगदान है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User