खलीलाबाद के समय माता मंदिर में हुई महाआरती:उमड़ी भक्तों की भीड़, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; विधायक ने की पूजा अर्चना
संतकबीरनगर के खलीलाबाद शहर स्थित समय माता मंदिर में रविवार रात महाआरती और छप्पन भोग कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता का पूजन कर मन्नतें मांगीं। कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ प्रियम राजशेखर पांडेय और कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दुबे ने मोर्चा संभाला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मंदिर में देवी सप्तशती पाठ और गीतों से भक्तिमय माहौल था। समय महारानी ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस आरती में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने मां का पूजन कर लोक कल्याण की कामना की। विधायक ने इसे करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र बताया। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गूंज उठा। मंदिर प्रबंधन समिति के मेन ट्रस्टी अमर नाथ रुंगटा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, भाजपा नेता देवेंद्र मिश्रा, डॉ. सोनी सिंह, प्रिंस वर्मा, श्रवण कुमार अग्रहरी, सतविंदर पाल जज्जी, अंबेलाल सोनी, कैलाशपति रुंगटा, गौरव रुंगटा, अजय वर्मा और कन्हैया वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)