ज्ञानपुर में भाजपा ने सेवा ज्योति यात्रा निकाली:विकसित भारत संकल्प सभा में पीएम मोदी का संबोधन सुना
भदोही में बुधवार को भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा आयोजित की। कार्यकर्ताओं व नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का सीधा संबोधन सुना। कार्यक्रम के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क से सेवा ज्योति यात्रा निकली। यह नगर के रास्तों से होते हुए विभूति नारायण राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज पहुंची और वहीं खत्म हुई। प्रदेश प्रवक्ता व भाजपा जिला प्रभारी डॉ. समीर सिंह मुख्य अतिथि थे। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा के नेतृत्व में हुए आयोजन में उन्होंने वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों का स्वागत किया। सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भास्कर व विपुल दुबे, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी मौजूद थे। जिला संयोजक व मीडिया प्रभारी नागेंद्र नाथ मिश्रा नवीन और महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल ने संचालन किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, हौसला प्रसाद पाठक, कन्हैया लाल मिश्र, वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह, सुनील मिश्रा, डॉ. राकेश दुबे, जिला महामंत्री मनीष पांडेय, राजेश पटेल, सहसंयोजक फूलचंद पंकज, दीपक पाठक, योगेंद्र सिंह, जिला सोशल मीडिया संयोजक अखिलेश तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह बाल दत्त पांडे जिला उपाध्यक्ष मनीषा अम्बष्ट, प्रियंका जायसवाल, गोवर्धन राय, सतीश चंद्र पांडेय, विमल मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष लालता सोनकर दुबे, जिला मंत्री वेद मौर्य, सरिता बिंद, रमेश सोनकर, पवन दुबे, राज यादव हरिशंकर दुबे आशुतोष पांडे सौरभ मालवीय, संजू सरोज सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)