'स्त्री शक्ति सम्मान' कार्यक्रम:पर्यटन में महिलाओं के नेतृत्व और AI की भूमिका पर चर्चा की
संकटमोचन स्थित साकेत विला होटल में लाइव टूरिज्म वुमेन सेल (LTWC) के तत्वावधान में नवरात्रि उत्सव के उपलक्ष्य में 'स्त्री शक्ति सम्मान' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण, काशी की आध्यात्मिक विरासत और पर्यटन क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए पूर्व एयरपोर्ट डायरेक्टर आर्यमा सान्याल ने पर्यटन के क्षेत्र में महिला नेतृत्व, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संभावनाओं और बेहतर अतिथि अनुभव (गेस्ट एक्सपीरियंस) पर अपने सार्थक विचार रखे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा वाराणसी महानगर की महामंत्री पूजा दीक्षित ने महिलाओं और पर्यटन को लेकर किए गए इस आयोजन की भूरि-भूरि सराहना की। पर्यटन और होटल व्यवसाय की तस्वीर बदलेगा AI कार्यक्रम के दौरान ऋषि उपाध्याय ने 'AI Redesign the Tourism' विषय पर एक विशेष सत्र लिया। उन्होंने लाइव डेमोंस्ट्रेशन (सजीव प्रदर्शन) के जरिए बताया कि कैसे एआई (AI) आधारित वॉयस एजेंट, स्मार्ट बुकिंग सिस्टम और व्हाट्सऐप चैटबॉट के इस्तेमाल से होटल व्यवसाय को पहले से कहीं अधिक सुविधाजनक और बेहतर बनाया जा सकता है। काशी की आध्यात्मिक विरासत पर डाला गया प्रकाश सत्र के दौरान वक्ता धनंजय त्रिपाठी ने मां दुर्गा की महिमा और धार्मिक नगरी काशी की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। इससे पूर्व, कार्यक्रम का शुभारंभ तपस दास द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत सत्कार के साथ हुआ। वहीं, कार्यक्रम के समापन अवसर पर आनंद प्रकाश दूबे ने सभी वक्ताओं, अतिथियों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)