जड़ी-बूटी बेचने वाले के टेंट में निकला अजगर:वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया, बहराइच-लखनऊ बाईपास पर दिखा

Oct 16, 2026 - 07:05
0
जड़ी-बूटी बेचने वाले के टेंट में निकला अजगर:वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया, बहराइच-लखनऊ बाईपास पर दिखा
बहराइच के रामगांव थाना क्षेत्र में बहराइच-लखनऊ बाईपास के पास गुरुवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब जड़ी-बूटियां बेचने के लिए लगाए गए टेंट के पास करीब 8 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को जानकारी दी। बहराइच-लखनऊ बाईपास के पास कुछ लोग टेंट लगाकर जड़ी-बूटियां बेचते हैं। गुरुवार रात करीब 10 बजे टेंट के पास लोगों ने अजगर को रेंगते हुए देखा। अचानक इतने बड़े अजगर को देखकर लोग घबरा गए। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। वनकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया और बोरी में बंद कर दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि पकड़े गए अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। अजगर के पकड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User