मिर्जापुर गंगा घाटों पर गंदगी-सिल्ट हटाने के निर्देश:महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी होंगे दुरुस्त, नगर मजिस्ट्रेट और ईओ रहे साथ

Oct 10, 2026 - 09:56
0
मिर्जापुर गंगा घाटों पर गंदगी-सिल्ट हटाने के निर्देश:महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम भी होंगे दुरुस्त, नगर मजिस्ट्रेट और ईओ रहे साथ
मिर्जापुर में नवरात्र मेले के दौरान गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने शनिवार को विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उनके साथ नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जी लाल भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान घाटों पर जमा सिल्ट, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, महिलाओं के चेंजिंग रूम, स्नान घाटों की बैरिकेडिंग और शौचालयों की स्थिति का जायजा लिया गया। नगर विधायक ने घाटों पर जमा सिल्ट हटवाने और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी के कारण परेशानी नहीं होनी चाहिए। महिलाओं की सुविधा और निजता को ध्यान में रखते हुए चेंजिंग रूम की व्यवस्था दुरुस्त रखने को भी कहा। सुरक्षा के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और पर्याप्त रोशनी स्नान घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग मजबूत कराने और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही शौचालयों की नियमित सफाई कराने और घाटों पर उपलब्ध सुविधाओं की लगातार निगरानी करने को कहा गया, ताकि किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जा सके। मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला, कमियां समय से दूर होंगी नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से घाटों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। जहां भी कमियां सामने आ रही हैं, उन्हें समय रहते दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। भाजपा पदाधिकारी और नगर पालिका के कर्मचारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी सहित भाजपा के जिला सहकोषाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल, आलोक बरनवाल, पंचम यादव, विपिन पांडेय, मुन्ना लाल वर्मा और रमाशंकर वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User