फतेहपुर सपा कार्यालय में डॉ. कलाम की जयंती:पूर्व राष्ट्रपति को पुष्पांजलि अर्पित की, मिसाइल मैन के योगदान पर चर्चा
फतेहपुर में सपा के जिला कार्यालय में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके वैज्ञानिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम को देश में मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है। डॉ. कलाम ने इसरो में भारत के पहले स्वदेशी उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएलवी-3 के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलों के विकास में भी उनका अहम योगदान रहा। इस मौके पर डॉ. अशोक पटेल, रीता प्रजापति, डॉ. राम नरेश पटेल, डीजी कुशवाहा, इंदल सिंह, नागेंद्र यादव, रत्नेश रत्ना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)