एआई और लोकनीति पर कार्यशाला:गजरौला के वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में 400 प्रतिभागी शामिल
गजरौला के राष्ट्रीय राजमार्ग बाइपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय में ‘एआई, लोकनीति एवं सतत विकास से विकसित भारत-2047’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। विश्वविद्यालय एवं भारत सरकार के इंडियन काउंसिल फॉर सोशल साइंस रिसर्च (आईसीएसएसआर) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में रूस, साइबेरिया और कजाकिस्तान से आए एक दर्जन से अधिक विदेशी प्रतिनिधियों के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे शिक्षाविद, नीति नियंता, प्रोफेशनल्स और युवा रिसर्च स्कॉलर्स समेत 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ रूस से आए मुख्य अतिथि अरिफवेव एलेक्सी द्रोविच, हेल्थ डायरेक्टर मास्को डॉ. ओल्गा बुग्रासोवा, पद्मश्री डॉ. रविकान्त, पूर्व कुलपति प्रो. वीपीएस अरोड़ा, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे, प्रतिकुलपति डॉ. मानस रंजन समेत अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि युवाशक्ति, तकनीक, शिक्षा और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के बल पर भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत और रूस स्वाभाविक मित्र मुख्य अतिथि अरिफवेव एलेक्सी द्रोविच ने भारत और रूस को स्वाभाविक मित्र देश बताते हुए दोनों देशों के संबंधों पर विचार रखे। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, इनोवेशन और अनुसंधान को देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। पद्मश्री डॉ. रविकांत ने शिक्षा और स्वास्थ्य को मानव जीवन की बुनियादी जरूरत बताते हुए इन क्षेत्रों में हो रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो. कृष्णकांत दवे ने एआई के प्रभावी उपयोग के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, रिसर्च और पर्यावरण संतुलन पर जोर दिया। देश-विदेश से आए कई विशेषज्ञ दो दिवसीय कार्यशाला के छह सत्रों में देश-विदेश से आए विशेषज्ञ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा, वित्त निदेशक सीए युवराज सिंह, डॉ. एसआर मालू, कुलसचिव प्रो. पीयूष कुमार पाण्डेय, नसीम अख्तर, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. आशुतोष, डॉ. राजवर्द्धन, डॉ. योगेश्वर, डॉ. स्नेहलता गोस्वामी, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. भूपेश गोयल, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. मोहित शर्मा समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)