सड़कों की बदहाली पर किरकिरी के बाद जागा नगर निगम:महापौर ने 10 अक्टूबर तक पैचवर्क पूरा करने का दिया निर्देश
कानपुर शहर की जर्जर और क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर जनता के बीच नगर निगम की लगातार किरकिरी हो रही है। पिछले लंबे समय से सड़कों की खस्ताहाल हालत होने के बाद अब महापौर और नगर आयुक्त ने सख्ती शुरू कर दी है। शहर में कहीं सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं तो कहीं पाइपलाइन, बिजली लाइन और दूसरे विकास कार्यों के लिए सड़क खोदने के बाद उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना में करीब 74 सड़कें शामिल हैं। इनमें करीब 34 सड़कों के काम को स्वीकृति मिल चुकी है। महापौर ने इन विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक इन्हीं समस्याओं को लेकर शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम, जलकल, जल निगम, पीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी (NH), केस्को और मेट्रो के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में शहर की प्रमुख सड़कों की स्थिति, क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और अलग-अलग विभागों की ओर से सड़क खोदने के बाद उसे दोबारा ठीक कराने की स्थिति की समीक्षा की गई। PWD की सड़कों पर सबसे ज्यादा सवाल महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि शहर में बड़ी संख्या में खराब सड़कें पीडब्ल्यूडी की हैं, लेकिन उनकी खराब स्थिति का दोष नगर निगम पर आता है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से ऐसी सड़कों की जल्द मरम्मत कराने को कहा। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां तत्काल मरम्मत की जरूरत है, वहां काम में देरी न की जाए। उन्होंने सड़क मरम्मत में आ रही दिक्कतों और काम पूरा करने की समय सीमा की भी जानकारी ली। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी विभाग की ओर से सड़क बनाने के बाद दूसरे विभाग की खुदाई के कारण वह दोबारा खराब नहीं होनी चाहिए। 10 अक्टूबर तक पैचवर्क पूरा करने का लक्ष्य नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर सड़कों पर चल रहे और प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि 10 अक्टूबर तक क्षतिग्रस्त सड़कों पर पैचवर्क पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण जिन स्थानों पर पैचवर्क प्रभावित हो रहा है, वहां मौसम साफ होते ही तेजी से काम कराया जाएगा। इसके अलावा जिन जगहों पर नई सड़क का निर्माण प्रस्तावित है, वहां संबंधित विभाग अपनी कार्ययोजना के अनुसार काम करेंगे। जीटी रोड, मॉल रोड समेत प्रमुख सड़कें रडार पर बैठक में जीटी रोड, मॉल रोड समेत शहर की प्रमुख सड़कों और दक्षिण क्षेत्र की सड़कों की स्थिति पर चर्चा हुई। नगर निगम के सभी जोन में क्षतिग्रस्त प्रमुख सड़कों की सूची तैयार कर पीडब्ल्यूडी को उपलब्ध कराई गई है, ताकि उनकी मरम्मत कराई जा सके। नगर आयुक्त के अनुसार पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना में करीब 74 सड़कें शामिल हैं। इनमें करीब 34 सड़कों के काम को स्वीकृति मिल चुकी है। इन सड़कों पर निर्धारित योजना के अनुसार काम कराया जाएगा। इसके अलावा तत्काल मरम्मत की जरूरत वाली सड़कों पर पैचवर्क कराया जाएगा। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि सड़क निर्माण और मरम्मत के बाद किसी दूसरे विभाग की खुदाई से सड़क दोबारा खराब न हो। इसके लिए विभागों के बीच पहले से बेहतर समन्वय रखने को कहा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)