एडीए उपाध्यक्ष ने सड़क की गिट्‌टी उखड़वाकर गहराई नपवाई:सूर्या एन्क्लेव में निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, सामग्री की लैब में होगी जांच

Oct 19, 2026 - 17:13
0
एडीए उपाध्यक्ष ने सड़क की गिट्‌टी उखड़वाकर गहराई नपवाई:सूर्या एन्क्लेव में निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, सामग्री की लैब में होगी जांच
सूर्या एनक्लेव में सड़क और नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखने के लिए 19 अक्टूबर को आगरा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष विजय कुमार ने मुख्य अभियंता के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नाली निर्माण में इस्तेमाल हो रही ईंटों और मसाले के नमूने लिए गए। अब ईंटों की कम्प्रेसिव स्ट्रेंथ और मसाले में सीमेंट के अनुपात की जांच लैब से कराई जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने सीसी रोड निर्माण के लिए एक दिन पहले डाली गई पीसीसी (प्लेन सीमेंट कंक्रीट) की मोटाई भी तीन अलग-अलग जगहों पर मापी। जांच में पहली जगह मोटाई 12 सेमी, दूसरी जगह 9.5 सेमी और तीसरी जगह 9 सेमी मिली। निर्धारित मोटाई 8 सेमी है। इस तरह तीनों स्थानों पर पीसीसी की मोटाई तय मानक से अधिक पाई गई। लैब रिपोर्ट से सामने आएगी निर्माण सामग्री की गुणवत्ता नाली की मरम्मत के दौरान चुनाई में इस्तेमाल की जा रही ईंटों और मसाले की गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। लैब रिपोर्ट से ईंटों की मजबूती और मसाले में सीमेंट के अनुपात की स्थिति स्पष्ट होगी। अभियंताओं को निगरानी के निर्देश उपाध्यक्ष ने मौके पर मौजूद ठेकेदार के प्रतिनिधि को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अभियंताओं से कार्य की लगातार निगरानी करने और निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण का उद्देश्य निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही सामग्री और निर्धारित मानकों के अनुरूप काम की स्थिति को परखना रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User