एडीजी ने दशहरा मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी:शीतला देवी मंदिर में पूजन कर व्यवस्था देखी, मेले में 30 हजार लोग पहुंचेंगे

Oct 16, 2026 - 19:28
0
एडीजी ने दशहरा मेले की सुरक्षा व्यवस्था परखी:शीतला देवी मंदिर में पूजन कर व्यवस्था देखी, मेले में 30 हजार लोग पहुंचेंगे
फर्रुखाबाद में अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे फर्रुखाबाद पहुंचीं। उन्होंने फतेहगढ़ पुलिस लाइन में नवनिर्मित जिम का शुभारंभ किया। इसके बाद बढ़पुर स्थित शीतला देवी मंदिर पहुंचकर पूजन किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान में दशहरा मेले की तैयारियों का भी जायजा लिया। पुलिसकर्मियों की फिटनेस के लिए बनी जिम फतेहगढ़ पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए जिम का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को एडीजी ने इसका शुभारंभ किया और अंदर जाकर उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य पुलिस जवानों को शारीरिक रूप से फिट रखना और उनके स्वास्थ्य में सुधार करना है। शीतला देवी मंदिर में किया पूजन इसके बाद एडीजी कादरी गेट थाना क्षेत्र के अंतर्गत शीतला देवी मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने पूजन किया और मंदिर की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि मंदिर के पीछे की तरफ कन्याओं के बैठने की व्यवस्था है। नवमी पर यहीं कन्या भोज का आयोजन किया जाता है। दशहरा मेले में निकास द्वारों की जानकारी ली एडीजी क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के मैदान पहुंचीं और दशहरा मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने थाना अध्यक्ष से पूछा कि दशहरा पर यहां कितनी भीड़ जुटती है। इस पर करीब 30 हजार लोगों के आने का अनुमान बताया गया। उन्होंने मेले में निकास द्वारों और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मैदान के आगे की तरफ दो द्वार हैं, जबकि पीछे की तरफ का पूरा हिस्सा खुला है। एडीजी ने रावण के पुतले की ऊंचाई के बारे में भी जानकारी ली और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User