गाजियाबाद में 280 गज जमीन को लेकर मर्डर:जमीन पर कब्जे को लेकर हाथापाई में युवक ने पिस्टल से चलाई गोली, HRD कार्यकर्ता के सीने में लगी
गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में शुक्रवार शाम को हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता आयुष वाल्मीकि (22) की गोली लगने से मौत हो गई। जहां प्लॉट पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता और दूसरे पक्ष के लोगों में मारपीट हुई। जहां शहर के निजी अस्पताल से जुड़े राहुल साहनी ने अपने साथ मारपीट के बाद बचाव में गोली चला दी। जिसमें हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी राहुल साहनी को अरेस्ट कर लिया है। 280 गज जमीन को लेकर है विवाद पुलिस के अनुसार, गाजियाबाद के साहिबाबाद में नमिता शर्मा ने पूर्व में 180 गज का प्लॉट हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी की पत्नी पूनम को बेचा था। जिसमें पिंकी चौधरी का आरोप है कि मैं कई करोड़ रुपया नमिता शर्मा को दे चुका हैं। इसी प्लॉट के बराबद में 280 गज जमीन खाली पड़ी है। पुलिस का कहना है कि यह जमीन ग्रीन बेल्ट की है। जहां नमिता शर्मा इस जमीन को अपनी बताती हैं, जबकि पिंकी चौधरी भी इसमें अपनी जमीन होने का दावा करते हैं। पूर्व में भी इस जमीन को लेकर विवाद हो चुका है। जिसमें पुलिस अधिकारियों ने नमिता शर्मा से कहा था कि आप अपनी जमीन के कागज दिखाएं, ग्रीन बेल्ट की जमीन तो आपकी नहीं हो सकती। राहुल साहनी समर्थकों के साथ पहुंचे पुलिस का कहना है कि शहर के एक बड़े हॉस्पिटल से जुड़े राहुल साहनी अपने कुछ लोगों के साथ नमिता शर्मा की तरफ से प्लॉट पर पहुंचे थे। इसी दौरान पिंकी चौधरी और हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। जहां गाली गलौज के बाद हाथापाई शुरू हो गई, जहां राहुल साहनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। जिसमें हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता आयुष वाल्मीकि (22) को गोली लग गई। जिससे आनन फानन में निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। आरोपी राहुल साहनी को जमकर पीटा गोली चलने के बाद हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने राहुल साहनी के साथ जमकर मारपीट की। जिसे जमीन पर गिराकर पीटा गया। आरोप है कि उसके हाथ और पैर भी मारपीट में टूटे हैं। जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ से छुड़ाया और हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। एसीसीप साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। प्लॉट के विवाद दोनों पक्षों में चल रहा था। पूरे मामले में पुलिस साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)