ईको गार्डन में सीएचओ का धरना:स्थायीकरण और पीबीआई को वेतन में मर्ज करने की मांग
लखनऊ के ईको गार्डन में उत्तर प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का अनिश्चितकालीन धरना 15वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी स्थायीकरण और स्थायी नियुक्ति पत्र जारी करने, पीबीआई को वेतन में मर्ज करने तथा 4,800 रुपए ग्रेड पे सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। ऐसे में उन्हें सेवा सुरक्षा और सम्मानजनक वेतन मिलना चाहिए। प्रदेश के लगभग 17 हजार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द ठोस निर्णय लेने की अपील की है। CHO ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)