आशा कार्यकर्ता सरकारी कर्मचारी दर्जे और 18 हजार मानदेय:7वें दिन भी कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन धरना जारी
एटा कलेक्ट्रेट पर आशा कार्यकर्ताओं का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। वे सरकारी कर्मचारी का दर्जा और हर महीने 18 हजार रुपये मानदेय देने की मांग कर रही हैं। कार्यकर्ताओं ने काम बंद कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। 'आपकी आवाज सामाजिक संगठन' के तहत सैकड़ों आशा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा इसकी अगुवाई कर रही हैं। आशाओं का कहना है कि वे स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाती हैं, लेकिन उन्हें सरकारी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिलतीं।
सोमवार दोपहर एसीएमओ आरएम तिवारी, डीएमओ लोकमन सिंह और डॉक्टर सुधीर मोहन धरने पर पहुंचे। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और उनसे बात की। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि जब तक उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित नहीं किया जाता, तब तक उन्हें नियुक्ति की तारीख से कम से कम 18 हजार रुपये हर महीने वेतन दिया जाए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)