एएनडी महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग सत्र:छात्राओं को रोजगार की दी जानकारी, सुमित अग्रवाल फाउंडेशन के साथ एमओयू
कानपुर के आचार्य नरेन्द्र देव नगर निगम महिला महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल की ओर से बुधवार को छात्राओं के लिए एक विशेष कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा, रोजगार के विभिन्न अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं और व्यावसायिक कौशल विकास के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. अर्चना सक्सेना ने किया। सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय कैरियर सेवा केंद्र के सहायक निदेशक डॉ. बी. के. पाण्डेय ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने वर्तमान रोजगार परिदृश्य, रुचि व योग्यता के अनुसार कैरियर चयन और रोजगारपरक अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्लेसमेंट सेल प्रभारी डॉ. प्रियंका सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए ऐसे सत्रों को छात्राओं के भविष्य निर्माण के लिए अहम बताया। इस अवसर पर छात्राओं को रोजगार के उचित अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से महाविद्यालय की प्लेसमेंट सेल और सुमित अग्रवाल फाउंडेशन के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए गए। इस पर फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव बाजपेई और महाविद्यालय प्रबंधन ने हस्ताक्षर किए। सत्र में 100 छात्राओं ने हिस्सा लिया और विशेषज्ञों से अपने सवाल पूछे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्य अंकिता अवस्थी, स्मृति चौहान और डॉ. निहारिका गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)