एएसपी ने देर रात्रि सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा:पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश, असामाजिक तत्वों को चेतावनी; आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस अलर्ट
बागपत के एडिशनल एसपी प्रवीण सिंह चौहान ने देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहारों के लिए पुलिस अलर्ट है। एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने जिले को 5 जोन, 13 सेक्टर और 54 सब-सेक्टर में बांटा है। एडिशनल एसपी चौहान ने सीओ सुकन्या शर्मा और भारी पुलिस बल के साथ सड़कों पर पैदल गश्त की। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर बिना वजह घूमने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। यातायात नियम तोड़ने वालों के चालान किए गए। अधिकारियों ने व्यापारियों से बात कर संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा। एडिशनल एसपी ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर है और सीसीटीवी से निगरानी हो रही है। बॉर्डर चौकियों पर विशेष ध्यान है, मुख्य बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और जिले में शांति है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)