गाजियाबाद में आज CM योगी का दौरा:स्नातक-शिक्षक मतदाताओं को करेंगे संबोधित, 3000 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Oct 16, 2026 - 07:22
0
गाजियाबाद में आज CM योगी का दौरा:स्नातक-शिक्षक मतदाताओं को करेंगे संबोधित, 3000 जवान संभालेंगे सुरक्षा
सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गाजियाबाद पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हिंडन एयरपोर्ट से इंदिरापुरम और डासना तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। सीएम इंदिरापुरम में STP का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद डासना स्थित सुंदरदीप डीम्ड यूनिवर्सिटी में मेरठ और सहारनपुर मंडल के स्नातक और शिक्षक मतदाताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा ने कार्यक्रम में करीब 8 हजार लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की है। 3000 जवान संभालेंगे सुरक्षा और ट्रैफिक सीएम के कार्यक्रम के लिए करीब 3000 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे, जबकि ट्रैफिक के लिए 500 पुलिसकर्मियों की अलग से तैनाती होगी। पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड ने एडिशनल पुलिस कमिश्नर, डीसीपी और एसीपी को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए हैं। पीएसी के अलावा दूसरे जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है। मंच और कार्यक्रम स्थल पर स्पेशल कमांडो तैनात रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी, डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन और डीसीपी मुख्यालय बलवंत चौधरी के अलावा 10 एएसपी और 25 इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी तैनात रहेंगे। विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी 23 अक्टूबर को होने वाले विधान परिषद के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की दोनों सीटों के लिए मतदाता सम्मेलन की व्यवस्था देखने क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर और गाजियाबाद के भाजपा पदाधिकारी सुंदरदीप यूनिवर्सिटी पहुंचे। पार्टी की ओर से सम्मेलन में बड़ी संख्या में मतदाताओं को जुटाने की तैयारी की गई है। यह है सीएम का कार्यक्रम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User