एएसपी वंदना सिंह ने दुर्गाप्रतिमा विसर्जन स्थलों का जायजा लिया:उर्मिल नदी और कीरत सागर पर सुरक्षा व यातायात के निर्देश दिए
महोबा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। सोमवार को एएसपी वंदना सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उर्मिल नदी, बांध और कीरत सागर विसर्जन स्थलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा, यातायात, पर्याप्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और गोताखोरों की तैनाती को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। महोबा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन पर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक तंत्र पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। एसपी शशांक सिंह के दिशा-निर्देशन में सोमवार समय दो बजे एएसपी वंदना सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ प्रमुख विसर्जन स्थलों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। देखें, 3 तस्वीरें… एएसपी वंदना सिंह ने उर्मिल नदी, स्थानीय बांध और ऐतिहासिक कीरत सागर जलाशय पहुंचकर विसर्जन स्थलों की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन और रूट डायवर्जन समेत यातायात व्यवस्था का गहराई से जायजा लिया।
आयोजकों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश और निकास मार्गों को सुचारु बनाने और भीड़ नियंत्रण के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। जलाशयों और नदियों के पास किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, रोशनी के पुख्ता इंतजाम, प्रशिक्षित गोताखोरों की मौजूदगी और आपातकालीन चिकित्सा सहायता की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और आपसी समन्वय से जिम्मेदारी निभाने को कहा गया है।
संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की गश्त बढ़ा दी गई है। महोबा पुलिस का स्पष्ट कहना है कि शांति और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं होगी, और विसर्जन का यह पावन पर्व पूरी सुरक्षा व सौहार्द के साथ संपन्न कराया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)