एक हफ्ते से लापता ईंट-भट्ठा कारोबारी का सुराग नहीं:यमुना में 25 किमी तक तलाश, कौशांबी में महेवाघाट पुल पर मिली थी बाइक और चप्पल

Oct 16, 2026 - 10:08
0
एक हफ्ते से लापता ईंट-भट्ठा कारोबारी का सुराग नहीं:यमुना में 25 किमी तक तलाश, कौशांबी में महेवाघाट पुल पर मिली थी बाइक और चप्पल
कौशांबी में लापता ईंट-भट्ठा कारोबारी मयंक सिंह का एक सप्ताह बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। बीते शुक्रवार रात महेवाघाट स्थित यमुना पुल पर उनकी बाइक और चप्पल लावारिस हालत में मिली थी। कारोबारी के नदी में डूबने की आशंका पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश कराई। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने भी महेवाघाट से पभोषा घाट तक यमुना में सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। मयंक सिंह फतेहपुर जिले के धाता क्षेत्र के भीमपुर गांव के निवासी हैं। उनका कौशांबी के हिनौता गांव में ईंट-भट्ठा है। जानकारी के अनुसार, वह शुक्रवार रात भट्ठे से बाइक लेकर निकले थे। देर रात महेवाघाट स्थित यमुना पुल पर उनकी बाइक और एक जोड़ी चप्पल मिलीं। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। शनिवार को एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने महेवाघाट से पभोषा घाट तक करीब 25 किलोमीटर के दायरे में खोजबीन की, लेकिन कारोबारी का पता नहीं चला। वहीं, रविवार को ईंट-भट्ठे की तलाशी के दौरान पुलिस को उनका मोबाइल फोन मिला। अब पुलिस मोबाइल में दर्ज नंबरों के आधार पर जांच कर रही है। एक सप्ताह से तलाश, परिजन परेशान एक सप्ताह बीतने के बाद भी मयंक का पता नहीं चलने से परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस नदी में डूबने की आशंका समेत अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। महेवाघाट थाना प्रभारी कुमार शंकरम ने बताया कि मामले में कई पहलुओं से जांच की गई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। चित्रकूट पुलिस से संपर्क कर संभावित स्थानों पर भी तलाश की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User