कानपुर टूरिज्म क्लब की स्थापना:शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को पहचान दिलाने के लिए जुटे गणमान्य लोग
कानपुर शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को पर्यटन के माध्यम से पहचान दिलाने के उद्देश्य से कानपुर टूरिज्म क्लब की स्थापना की गई। कार्यक्रम में आरएसएस के प्रांत संघचालक भवानी भीख, क्लब के संस्थापक डॉ. सिधांशु राय और संयोजक पीसी अग्निहोत्री उपस्थित रहे। भवानी भीख ने कहा कि कानपुर केवल औद्योगिक नगरी नहीं, बल्कि पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला शहर भी है। डॉ. सिधांशु राय ने बताया कि युवाओं को शहर की विरासत से जोड़ने के लिए स्कूलों में टूरिज्म क्लब गठित किए जाएंगे। पीसी अग्निहोत्री ने इसे कानपुर की आत्मा को पहचानने का अभियान बताया। मुकुल साहू ने ‘चलो कानपुर को देखो’ का संदेश दिया। अन्य वक्ताओं ने स्थानीय धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन को खुशहाल कानपुर का आधार बताया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)