एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी कार, सीओ और गनर घायल:दोनों को सैफई पीजीआई रेफर किया गया
इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार क्रेटा कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा थाना ऊसराहार क्षेत्र में चैनल नंबर 125.400 पर गांव कौवा रमपुरा के पास हुआ। इसमें बाराबंकी के सीओ नरेंद्र सिंह और उनके गनर सिपाही योगेंद्र सिंह घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में सैफई पीजीआई रेफर किया गया। लखनऊ से आगरा जा रहे थे सीओ बताया गया कि सीओ नरेंद्र सिंह अपने गनर योगेंद्र सिंह के साथ क्रेटा कार (UP 16 FH 0027) से लखनऊ से आगरा की ओर जा रहे थे। कौवा रमपुरा गांव के पास पहुंचते ही कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त ट्रक में जोरदार टक्कर के बाद क्रेटा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे सुरक्षा कर्मचारियों और ऊसराहार पुलिस ने दोनों घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से दोनों को सैफई पीजीआई भेजा गया। पुलिस अधिकारी सैफई के लिए रवाना हादसे की सूचना मिलते ही थाना ऊसराहार प्रभारी और कुदरैल चौकी प्रभारी सैफई के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटवाकर कुदरैल चौकी पर खड़ा करा दिया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)