सीतापुर में ट्रक ने स्कूटी सवार ननद-भाभी को रौंदा:ननद की मौत, भाभी गंभीर घायल; जिला अस्पताल रेफर
सीतापुर के महोली कोतवाली क्षेत्र में NH-30 पर सतलोक आश्रम के पास एक ट्रक ने स्कूटी सवार ननद-भौजाई को टक्कर मार दी। हादसे में ननद सिमरन (22) की मौत हो गई, जबकि भाभी नेहा रस्तोगी (30) गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। अवस्थी टोला निवासी कौशल रस्तोगी की बेटी सिमरन शनिवार शाम अपनी भाभी नेहा रस्तोगी (विक्की रस्तोगी की पत्नी) को स्कूटी पर बिठाकर बायपास की ओर जा रही थीं। चड़रा बायपास पर सतलोक आश्रम के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों स्कूटी से उछलकर दूर जा गिरीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने सिमरन को मृत घोषित कर दिया और नेहा को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। अपराध निरीक्षक धीरज शुक्ला ने बताया कि ट्रक और उसके ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)