एक्ट्रेस यामी गौतम 14 अक्टूबर को अयोध्या आएंगी:फिल्म ‘नई नवेली’ का करेंगी प्रमोशन, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
यामी गौतम धर 14 अक्टूबर को अयोध्या आएंगी। वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नई नवेली’ के प्रमोशन के लिए यहां पहुंचेंगी। इस दौरान फैंस और मीडिया से मुलाकात भी करेंगी। फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इससे पहले 11 अक्टूबर को यामी ने गुजरात के अहमदाबाद में फिल्म का प्रमोशन किया था। अब अयोध्या दौरे के जरिए वह फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगी। बालाजी मोहन ने किया है डायरेक्शन ‘नई नवेली’ का निर्देशन बालाजी मोहन ने किया है। फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और दिव्य निधि शर्मा ने लिखी है। इसे आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में यामी गौतम के साथ अड्डिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी और प्रतीक पचौरी भी नजर आएंगे। अमेजन MGM स्टूडियोज और कलर येलो के बैनर तले बनी इस फिल्म का संगीत जी. वी. प्रकाश कुमार ने दिया है। फैमिली कॉमेडी में फैंटेसी और मिस्ट्री का तड़का फिल्म की कहानी एक भारतीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें परिवार की आम जिंदगी अचानक दिलचस्प मोड़ लेती है। कहानी में बड़े और अनोखे किरदारों के साथ पारिवारिक हंसी-मजाक, कई ट्विस्ट और एक फैमिली डॉग भी अहम भूमिका में दिखाई देगा। फिल्म में फैमिली ड्रामा, कॉमेडी, फैंटेसी, मिस्ट्री और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा। मेकर्स के मुताबिक, कहानी भारतीय पारिवारिक माहौल से जुड़ी है, लेकिन इसमें फैंटेसी और अप्रत्याशित घटनाओं के जरिए एक अलग दुनिया दिखाई गई है। म्यूजिक और अनोखी कहानी पर मेकर्स को भरोसा फिल्म के म्यूजिक में ‘भाभी तबाही’ और थीम ट्रैक को खास तौर पर पेश किया गया है। मेकर्स को उम्मीद है कि कॉमेडी, इमोशन, एक्शन और रहस्य से भरपूर यह कहानी दर्शकों को पसंद आएगी। ‘नई नवेली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)