युवती ने घर में फांसी लगाकर दी जान:नीचे उताकर अस्पताल ले गए परिजन, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
उन्नाव में मंगलवार को 24 साल की युवती की मौत हो गई। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वहां मंगलवार रात करीब 9 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज मूलचंद पाठक ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। मामला गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घर में फांसी लगाने की सूचना पिपरी निवासी शिखा (24) पुत्री स्वर्गीय प्रेम शंकर मंगलवार को घर पर थी। इसी दौरान उसके फांसी लगाने की बात सामने आई। परिजनों को जानकारी हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। वे उसे नीचे उतारकर तत्काल जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उपचार किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ शिखा की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज मूलचंद पाठक ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की और परिजनों से पूछताछ की। आत्मघाती कदम उठाने की वजह स्पष्ट नहीं शिखा ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)