एलडीबी बैंक का फील्ड ऑफिसर 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा:लोन स्वीकृत कराने के नाम पर मांगी थी रकम, एंटी करप्शन टीम ने रामापुर ओवरब्रिज के पास घेरा

Oct 12, 2026 - 17:15
0
एलडीबी बैंक का फील्ड ऑफिसर 10 हजार रिश्वत लेते पकड़ा:लोन स्वीकृत कराने के नाम पर मांगी थी रकम, एंटी करप्शन टीम ने रामापुर ओवरब्रिज के पास घेरा
प्रतापगढ़ में एंटी करप्शन टीम ने रानीगंज स्थित एलडीबी बैंक के फील्ड ऑफिसर हरिश्चंद्र चौरसिया को कथित तौर पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया। आरोपी पर कृषि कार्य और पशुशाला के लिए लोन स्वीकृत कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है। कार्रवाई के बाद टीम आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में जुटी रही। जानकारी के मुताबिक, रानीगंज क्षेत्र के सुजहा गांव निवासी विजयकांत बिंद ने कृषि कार्य और पशुशाला आदि के लिए एलडीबी बैंक रानीगंज से लोन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि लोन स्वीकृत कराने के एवज में बैंक के फील्ड ऑफिसर हरिश्चंद्र चौरसिया ने उनसे रिश्वत की मांग की। इससे परेशान होकर विजयकांत ने मामले की लिखित शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। शिकायत मिलने के बाद टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सोमवार दोपहर फील्ड ऑफिसर ने विजयकांत को रिश्वत की रकम देने के लिए फतनपुर बुलाया। इसके बाद वह उन्हें कार में बैठाकर गीतानगर ले गया। वहां से आगे बढ़ते हुए वह धरी स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, जहां कथित तौर पर विजयकांत से 10 हजार रुपये नकद लिए। रामापुर ओवरब्रिज के पास पकड़ा बताया गया कि एंटी करप्शन टीम पहले से ही आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। रिश्वत की रकम लेने के बाद जब फील्ड ऑफिसर कार से आगे बढ़ा तो टीम ने रामापुर ओवरब्रिज के पास उसकी कार रोक ली और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कथित तौर पर 10 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। कार्रवाई के दौरान आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो पानी का रंग बदल गया। इसके बाद टीम ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर लिखापढ़ी की कार्रवाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर फतनपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User