UPSSSC ने जारी किया एग्जाम सिटी स्लिप:60 जिलों में 25 अक्टूबर से होगी PET परीक्षा, 3 दिन 6 पाली में एग्जाम

Oct 12, 2026 - 17:15
0
UPSSSC ने जारी किया एग्जाम सिटी स्लिप:60 जिलों में 25 अक्टूबर से होगी PET परीक्षा, 3 दिन 6 पाली में एग्जाम
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना जारी कर दी है। आयोग ने सोमवार को जारी आधिकारिक नोटिस में बताया कि परीक्षा राज्य के 60 जनपदों में आयोजित होगी। तीन दिनों में होगी परीक्षा PET-2026 की लिखित परीक्षा तीन दिनों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तिथियां 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 निर्धारित की गई हैं। ​दो पालियों में होगी परीक्षा आयोग के अनुसार, यह परीक्षा तीनों दिन दो-दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए समय सारिणी जारी की गई है। अभ्यर्थी अपना परीक्षा जनपद आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर देख सकते हैं। इसके लिए होमपेज पर उपलब्ध ‘Examination Segment’ में जाकर संबंधित विकल्प पर क्लिक करें। मांगी गई जानकारी दर्ज करने के बाद परीक्षा जनपद की अग्रिम पर्ची डाउनलोड की जा सकती है। यह सुविधा UPSSSC के आधिकारिक मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध है। परीक्षा नियंत्रक सुभाष चंद्र प्रजापति ने स्पष्ट किया है कि जारी किया गया विवरण केवल परीक्षा जनपद की अग्रिम जानकारी के लिए है। इसे प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) न माना जाए। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को वैध प्रवेश पत्र लाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड जारी करने संबंधी अलग सूचना आयोग की वेबसाइट पर यथासमय जारी की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User