खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह की तेरहवीं में कई नेता पहुंचे:केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, संजीव बालियान और टिकैत बंधु भी शामिल हुए
बागपत के बड़ौत में सोमवार को खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह की तेरहवीं का कार्यक्रम हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। केंद्रीय राज्य मंत्री और आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी भी पहुंचे। पूर्व संजीव बालियान, खाप चौधरी नरेश टिकैत और भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सभी ने सुरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने कहा कि वे परिवार के साथ खड़े हैं। समाज को हुई क्षति को भरना मुश्किल है। सुरेंद्र सिंह के परिवार ने हमेशा किसानों, मजदूरों और हर वर्ग का साथ दिया है। राकेश टिकैत ने इस दौरान कहा कि सरकार तानाशाह हो गई है। आने वाले समय में जनता ही सरकार का इलाज करेगी। उन्होंने गन्ने का भाव ₹600 प्रति क्विंटल करने की मांग भी की। तेरहवीं कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य जिलों और प्रदेशों से भी लोग आए। सभी ने सुरेंद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी। उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि उन्होंने किसानों की लड़ाई लड़ी और संघर्षमय जीवन जिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)