एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर सपा की बैठक:जौनपुर में कार्यकर्ताओं को मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने की अपील
जौनपुर में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को शिक्षक-स्नातक विधान परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। दोपहर 12 बजे से 3:30 बजे तक चली बैठक में संगठन की तैयारियों और मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लालबिहारी यादव और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का स्वागत किया। जिला महासचिव आरिफ हबीब ने बैठक का एजेंडा रखा। शिक्षकों और स्नातकों के मुद्दों पर चर्चा शिक्षक प्रत्याशी लालबिहारी यादव ने कहा कि सपा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। स्नातक एमएलसी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि उन्होंने स्नातकों से जुड़े मुद्दों को सदन से लेकर सड़क तक उठाया है। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि संगठन चुनाव की तैयारियों को लेकर गंभीरता से काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षक और स्नातक मतदाताओं से लगातार संपर्क बढ़ाने को कहा। अतीश सोनकर को जिला महासचिव बनाया बैठक के अंत में अतीश सोनकर को बाबासाहब अंबेडकर वाहिनी का जिला महासचिव बनाए जाने की घोषणा की गई। वहीं, भाजपा छोड़कर आए वीरेंद्र उर्फ भोला चौहान को सपा की सदस्यता दिलाई गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)