एमएलसी चुनाव में आज नाम वापसी:शिक्षक में अंशु शर्मा और स्नातक में पंचशील-प्रदीप के पर्चे निरस्त, 23 अक्टूबर को मतदान

Oct 08, 2026 - 12:28
0
एमएलसी चुनाव में आज नाम वापसी:शिक्षक में अंशु शर्मा और स्नातक में पंचशील-प्रदीप के पर्चे निरस्त, 23 अक्टूबर को मतदान
नामांकन पत्रों की जांच के बाद आज नाम वापसी का दिन है। प्रत्याशी निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों सीटों पर चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ होगी। मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच पूरी हुई। इसमें तीन नामांकन निरस्त किए गए। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय अंशु शर्मा का पर्चा खारिज हुआ। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में निर्दलीय पंचशील और प्रदीप के नामांकन निरस्त किए गए। इसके बाद शिक्षक सीट पर 10 और स्नातक सीट पर 8 प्रत्याशी मैदान में हैं। स्नातक सीट पर 8 प्रत्याशी शिक्षक सीट पर 10 प्रत्याशी भाजपा और सपा के प्रत्याशियों ने दोनों सीटों पर नामांकन किया है। वहीं कांग्रेस से जुड़े मोहम्मद अकरम रजा ने स्नातक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया है। 23 को मतदान, 27 को नतीजे एमएलसी चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी और इसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी की जानी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User