एमएलसी चुनाव से पहले स्ट्रांग रूम की सुरक्षा परख:लखनऊ में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, पुलिस आयुक्त और मंडलायुक्त ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

Sep 28, 2026 - 22:05
0
एमएलसी चुनाव से पहले स्ट्रांग रूम की सुरक्षा परख:लखनऊ में विधान परिषद चुनाव की तैयारियां तेज, पुलिस आयुक्त और मंडलायुक्त ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को पुलिस आयुक्त और मंडलायुक्त लखनऊ ने आगामी एमएलसी चुनाव की तैयारियों के तहत ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया गया। चौबीस घंटे निगरानी रखने के निर्देश निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को स्ट्रांग रूम और परिसर की सुरक्षा व्यवस्था चौबीसों घंटे दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीसीटीवी कैमरों के जरिए लगातार निगरानी सुनिश्चित करने और सुरक्षा प्रणालियों को सक्रिय रखने पर जोर दिया गया। 23 अक्टूबर को होगा मतदान जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी की गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर निर्धारित है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User