एमएलसी देवेंद्र सिंह ने शिक्षकों से की मतदान की अपील:ध्रुव कुमार त्रिपाठी को विधान परिषद भेजने के लिए एकजुट होकर वोट दें

Oct 11, 2026 - 17:22
0
एमएलसी देवेंद्र सिंह ने शिक्षकों से की मतदान की अपील:ध्रुव कुमार त्रिपाठी को विधान परिषद भेजने के लिए एकजुट होकर वोट दें
देवरिया में एमएलसी देवेंद्र सिंह ने गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में शिक्षकों से मतदान की अपील की। यह बात उन्होंने रविवार शाम चार बजे मैरिज हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। देवेंद्र सिंह ने कहा, ध्रुव कुमार त्रिपाठी विधान परिषद में शिक्षकों की समस्याओं और अधिकारों को मजबूती से उठाते हैं। शिक्षकों के हित में उनका सदन में रहना जरूरी है। उन्होंने निर्वाचन सूची को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। एमएलसी ने शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा, ग्रेच्युटी सीमा बढ़ाने और दुर्घटना बीमा योजना का जिक्र किया। सामान्य मृत्यु पर 10 लाख, दुर्घटना में 1 करोड़ रुपये की सहायता का प्रावधान है। उन्होंने टीईटी अनिवार्यता पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार द्वारा शिक्षकों की सेवा सुरक्षित रखने के कदमों का भी जिक्र किया। शिक्षकों से ध्रुव कुमार त्रिपाठी को विजयी बनाकर विधान परिषद भेजने की अपील की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User