नंदीशाला में बदहाली को लेकर मुकदमा दर्ज करने की मांग:हिंदू युवा वाहिनी ने CDO को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

Oct 07, 2026 - 14:34
0
नंदीशाला में बदहाली को लेकर मुकदमा दर्ज करने की मांग:हिंदू युवा वाहिनी ने CDO को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
शाहजहांपुर के दिलावरपुर की नंदीशाला में गोवंशों की बदहाली और मौत पर हिंदू युवा वाहिनी गुस्से में है। बुधवार 12 बजे उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें गौशाला में गोवंश बदहाल और मृत दिखे थे। पहले भी की गयी शिकायत के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। बरेली मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा, गौशाला में गोवंशों के साथ क्रूरता और बजट में भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने वायरल वीडियो की जांच कर दोषी ठेकेदार, ग्राम प्रधान व कर्मचारियों पर FIR दर्ज करने की मांग की। संगठन ने दोषी ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने, लापरवाह अधिकारियों को सस्पेंड करने और बीमार गोवंशों के इलाज, चारा-पानी व सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। हिंदू युवा वाहिनी ने चेतावनी दी है कि 10 दिन में कार्रवाई न होने पर वे आंदोलन करेंगे। ज्ञापन सौंपते समय प्रदीप शर्मा और जिला अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User