एनएचएम संविदा कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर धरना:6 सूत्री मांगों को लेकर दूसरे दिन भी प्रदर्शन, सीएम के नाम ज्ञापन सीएमओ को सौंपा
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले जिले के संविदा कर्मियों ने दूसरे दिन भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक यह प्रदर्शन चला। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। उनकी 6 सूत्रीय मांगों में संविदा कर्मियों को नियमित करना, सामान्य काम के लिए सामान्य वेतन-वृद्धि, कैशलेस इलाज, महंगाई भत्ता, ईपीएफ, एचआरए, ग्रेच्युटी लाभ, गैर-जनपदीय स्थानांतरण नीति, ड्यूटी पर मौत पर अनुकंपा नियुक्ति और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन शामिल है। इस मौके पर वीरेंद्र कुमार, विनोद मिश्रा, रोहित सिंह, नंदलाल, होली श्रीवास्तव, संजीत शुक्ला, अर्चना यादव और सुरेंद्र पाल सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)