मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर:एमिटी विश्वविद्यालय के शिविर में 150 पाठकों ने कराई मानसिक स्वास्थ्य जांच

Oct 09, 2026 - 16:53
0
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर:एमिटी विश्वविद्यालय के शिविर में 150 पाठकों ने कराई मानसिक स्वास्थ्य जांच
लखनऊ के बलरामपुर गार्डन में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में एमिटी विश्वविद्यालय के नैदानिक मनोविज्ञान विभाग की ओर से निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। डॉ. अंशुमा दुबे के निर्देशन में आयोजित शिविर का उद्देश्य लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना रहा। शिविर में विभाग के विद्यार्थियों ने पुस्तक मेले में आए पाठकों की निःशुल्क मानसिक स्वास्थ्य जांच की। साथ ही उन्हें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी और आवश्यक परामर्श दिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सामाजिक भ्रांतियों, मिथकों और गलत धारणाओं को दूर करने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। शिविर में करीब 150 पाठकों ने मानसिक स्वास्थ्य की जांच कराई और जरूरी जानकारी प्राप्त की। आयोजकों के अनुसार, यह शिविर 10 अक्टूबर को भी लगाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User