लखनऊ में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला:बृजकिशोर होम्योपैथिक कॉलेज में विशेषज्ञ ने साझा की जरूरी जानकारी

Oct 09, 2026 - 16:53
0
लखनऊ में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला:बृजकिशोर होम्योपैथिक कॉलेज में विशेषज्ञ ने साझा की जरूरी जानकारी
लखनऊ में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस (10 अक्टूबर) की पूर्व संध्या पर राज्य बृजकिशोर होम्योपैथिक महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डॉ. आलोक मनदर्शन ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और नींद के प्रभावों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नींद मस्तिष्क की बैटरी चार्ज करने और तनाव कम करने का काम करती है। मानसिक विकारों का असर नींद पर भी पड़ता है। डॉ. मनदर्शन ने बताया कि मस्तिष्क के तीन प्रमुख हिस्से प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स, एमिग्डाला और हिप्पोकैंपस हैं। इनके कार्यों में असंतुलन होने पर एंग्जाइटी डिसऑर्डर, मूड डिसऑर्डर और मनोशारीरिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और पर्याप्त नींद लेने के महत्व पर जोर दिया। कार्यशाला में प्राचार्य डॉ. आशीष सिंह के निर्देशन में कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों और विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User