एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान:‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान में विद्यार्थियों ने की परिसर की सफाई

Oct 02, 2026 - 07:41
0
एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान:‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान में विद्यार्थियों ने की परिसर की सफाई
मेरठ के देवनागरी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में 1 अक्टूबर को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और सामुदायिक सहभागिता की भावना विकसित करना रहा। महाविद्यालय की एनएसएस की तीनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. अर्चना जैन, डॉ. भारती आनंद और डॉ. हवा सिंह के निर्देशन में स्वयंसेवकों ने परिसर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की और कूड़ा एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। डॉ. भारती आनंद ने कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहने और परिवार व समाज में भी जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User