एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था:पुलिस ने सिखाए ट्रैफिक नियम, बिलराम गेट चौराहे पर कराया संचालन

Oct 13, 2026 - 14:07
0
एनसीसी छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था:पुलिस ने सिखाए ट्रैफिक नियम, बिलराम गेट चौराहे पर कराया संचालन
कासगंज में मिशन शक्ति अभियान के तहत एनसीसी छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। मंगलवार दोपहर 12 बजे बिलराम गेट चौराहे पर शारदा जौहरी स्कूल की एनसीसी कैडेट्स को पुलिस ने ट्रैफिक संचालन सिखाया। कोतवाली कासगंज के प्रभारी निरीक्षक और टीएसआई ने टीम के साथ छात्राओं को जरूरी बातें बताईं। अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षित सड़क पर चलने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कहा। उन्हें चौराहे पर ट्रैफिक संभालने, संकेतों को समझने और हाथ के इशारों से वाहन रोकने के तरीके बताए गए। छात्राओं को ट्रैफिक व्यवस्था की प्रैक्टिकल जानकारी दी गई। छात्राओं में जिम्मेदारी और आत्मविश्वास बढ़ेगा ट्रेनिंग के बाद एनसीसी कैडेट्स ने पुलिस अधिकारियों की देखरेख में बिलराम गेट चौराहे पर खुद ट्रैफिक संभाला। छात्राओं ने सड़क पर खड़े होकर वाहनों को कंट्रोल किया और व्यवस्था बनाए रखने का अभ्यास किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्यक्रम का मकसद छात्राओं में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही उन्हें सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट की प्रैक्टिकल जानकारी देना भी इसका उद्देश्य है। इससे छात्राओं में जिम्मेदारी और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User