एपी बंधे में बड़ा होल, गांवों पर बाढ़ का खतरा:कुशीनगर में बांध के रिसाव को बोरी डालकर बंद करने का प्रयास

Sep 29, 2026 - 00:13
0
एपी बंधे में बड़ा होल, गांवों पर बाढ़ का खतरा:कुशीनगर में बांध के रिसाव को बोरी डालकर बंद करने का प्रयास
कुशीनगर में सोमवार रात करीब 10:30 बजे अहिरौली दान-पिपरासी (एपी) बंधे में बड़ा होल हो गया। खैरा टोला, ग्राम विरवट कोन्हवलिया के पास बांध में हुए गैप से तेजी से पानी निकलना शुरू हो गया है। इससे सीमावर्ती दर्जनों गांवों पर अचानक बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पानी के रिसाव वाले स्थान पर बोरी आदि डालकर बहाव रोकने का प्रयास शुरू कर दिया। मामला तमकुहीराज तहसील क्षेत्र का है। अंधेरे में पानी रोकने की कोशिश मौके पर प्रशासनिक कर्मचारी और पुलिस के जवान भी मौजूद हैं। ग्रामीणों के अनुसार, घटनास्थल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। अंधेरे में जेसीबी की मदद से बांध के गैप को भरने और पानी का बहाव रोकने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी का रिसाव लगातार बढ़ रहा है और गैप भी बढ़ता जा रहा है। इससे बांध से दूसरी ओर पानी निकलने की रफ्तार बढ़ रही है। फिलहाल प्रशासनिक और पुलिस अमला बचाव कार्य में जुटा है। पहले से हो रहा था हल्का रिसाव ग्रामीणों के मुताबिक, नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद से ही इस स्थान पर हल्का रिसाव हो रहा था। बाढ़ खंड के अधिकारी पहले से ही इसे रोकने का प्रयास कर रहे थे। सोमवार देर रात अचानक यहां बड़ा होल हो गया, जिसके बाद पानी तेजी से निकलने लगा। डीएम-एसपी ने किया था निरीक्षण बताया गया कि डीएम और एसपी ने सोमवार को ही इसी क्षेत्र का निरीक्षण किया था और ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की थी। इसके कुछ घंटे बाद बांध में बड़ा गैप होने से आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई है। फिलहाल आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को सतर्क किया जा रहा है। प्रशासन की टीमें मौके पर बांध की स्थिति संभालने और पानी के बहाव को रोकने में जुटी हैं। ------------------------------ ये भी पढ़ें: 'जज साहब, मुझे पति का साथ चाहिए':कोर्ट में फूट-फूटकर रोईं ज्योति सिंह, कहा-पवन सिंह साथ नहीं रहना चाहते तो मेंटेनेंस में 10 करोड़ दें “जज साहब, मेरी शादी को सात साल हो चुके हैं, लेकिन आज तक न तो मुझे पति का प्यार मिला और न ही मेरे भरण-पोषण का खर्च मिला है। मैं पवन सिंह के साथ रहना चाहती हूं। मेरे दर्द को नजरअंदाज किया जा रहा है। अगर वह साथ नहीं रहना चाहते हैं, तो मुझे 10 करोड़ रुपए मेंटेनेंस दिया जाए।” भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने आरा सिविल कोर्ट स्थित कुटुंब न्यायालय में ये बातें कहीं। ये जानकारी खुद ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने भास्कर से बातचीत में दी। (पढ़ें पूरी खबर)

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User