एपीएस फिरोजपुर ने जीता फुटबॉल फाइनल:फर्रुखाबाद के सौरभ ने पंजाब में लहराया परचम, बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Oct 01, 2026 - 09:40
0
एपीएस फिरोजपुर ने जीता फुटबॉल फाइनल:फर्रुखाबाद के सौरभ ने पंजाब में लहराया परचम, बने टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
फिरोजपुर में शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के फुटबॉल मैदान पर खेड़ां वतन पंजाब दियां-2026 सीजन-4 के फुटबॉल फाइनल में आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) फिरोजपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत दर्ज की। टीम की जीत में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के ताजपुर निवासी कप्तान सौरभ सिंह की अहम भूमिका रही। सौरभ सूबेदार डीपी सिंह के पुत्र हैं। फाइनल में सौरभ ने दो गोल किए और एक गोल में असिस्ट दिया। पूरे टूर्नामेंट में उनके दमदार डिफेंस और आक्रामक खेल की बदौलत उन्हें ‘बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। सौरभ ने कहा कि जर्सी पंजाब की है, लेकिन दिल में हिंदुस्तान है। वह जहां भी खेलेंगे, अपना शत-प्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। फौजी परिवार से ताल्लुक रखने वाले सौरभ के खेल में अनुशासन और जुनून नजर आया। फाइनल जीतने के बाद विजेता टीम को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। कोच ने कहा कि सौरभ ने अपने प्रदर्शन से साबित किया है कि मजबूत इरादों के साथ कोई भी सीमा खिलाड़ी के रास्ते में बाधा नहीं बन सकती। अब एपीएस फिरोजपुर की विजेता टीम 29 नवंबर को पटियाला में होने वाले महा-फाइनल में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User