एपीके फाइल पर क्लिक करते ही 9.80 लाख उड़े:साइबर ठग ने ग्रीन गैस बिल अपडेट करने दिया झांसा, साइबर पुलिस जांच में जुटी
आगरा शहर में ग्रीन गैस बिल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हरीपर्वत के पॉश इलाके में रहने वाले एक वृद्ध के क्रेडिट कार्ड से ठग ने 62 मिनट में 9 लाख 80 हजार रुपये निकाल लिए। एपीके फाइल पर क्लिक करते ही उनका फोन हैक हो गया। पीड़ित मानसिक तनाव में है। बिल अपडेट का झांसा देकर भेजी लिंक
पीड़ित ने बताया कि 10 अक्टूबर की शाम 6.15 बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को ग्रीन गैस कंपनी का कर्मचारी बताया। बिल अपडेट के लिए क्रेडिट कार्ड डिटेल मांगी। भुगतान फेल होने का बहाना बनाकर एपीके फाइल भेजी। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया, मोबाइल हैक हो गया। ओटीपी और मैसेज ठग के पास जाने लगे। इसके बाद 6.34 से 7.36 बजे के बीच 14 बार में 9,80,815 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। 20 से ज्यादा मामले, एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं
पुलिस के पास ग्रीन गैस के नाम पर ठगी के 20 से अधिक मामले पहुंच चुके हैं। कई केस में प्राथमिकी दर्ज है, लेकिन अभी तक किसी भी मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर से 11.56 लाख की ठगी
दूसरी घटना पश्चिमपुरी की है। यहां रहने वाले पीएनबी के सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रबंधक राकेश बाबू के खाते से 11.56 लाख रुपये निकाल लिए गए। 12 जुलाई को कॉलर ने खुद को पीएनबी हेड ऑफिस का कर्मचारी बताया। आईडी और कोड भेजकर इंटरनेट बैंकिंग शुरू करने का झांसा दिया। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। चालू होने पर पता चला कि 7 बार में 11,56,670 रुपये निकल चुके हैं। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि खातों की डिटेल निकाली जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि अनजान लिंक पर क्लिक न करें और बैंक डिटेल साझा न करें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)